बंगाल की खाड़ी मे मजबूत डिप्रेशन,जाने कहाँ होगी भारी बारिश?
मौसम विशेषज्ञ देवेन्द्र त्रिपाठी ने दिए अनुमान के अनुसार, उत्तर भारत के साथ देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब, हरियाणा राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरा है, जिससे ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी है। दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान है, और मैदानी इलाकों में घना कोहरा भी है।
उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं और दक्षिण से आने वाली नमी वाली हवाओं के मिलने के कारन यह सब देखने को मिल रहा है। इस वजह से आसमान में सतह से ऊपर कोहरे की एक मोटी परत बन रही है, जो दोपहर तक टिक रही है। देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जब तक यह कोहरा नहीं हटता और सीधी धूप नहीं पहुंचती, तब तक दिन के तापमान में सुधार नही होता है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड में भी पाला पड़ने की चेतावनी दी गई है।
दैवेंद्र त्रीपाठी ने बताया की दक्षिण भारत की बात करें तो बंगाल की खाड़ी पर बना सर्कुलेशन अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। कर्नाटक और केरल के आंतरिक हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रहनेवाले है |
किसान भाईयो मध्य और पूर्व भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा, पर यहां भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहनेवाला है। देवेन्द्र त्रिपाठी के अंदाज के अनुसार, हवाओं की गति और दिशा में हो रहे बदलावों के कारण ठंड का यह डबल अटैक कई दिन जारी रहेगा। किसानों और आम लोगों को इस बदलते मौसम और शीतलहर के प्रति सतर्क रहने की सलाह उन्होने दी है।